बरेली

एसएसपी ने गूगल मीट पर की क्राइम समीक्षा

7 थानेदारों पर दिए जांच के आदेश 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार रात 8 बजे गूगल मीट के माध्यम से डेली क्राइम समीक्षा, सी-प्लान एप और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की समीक्षा की।
एसएसपी ने सी-प्लान एप से संवेदनशील व्यक्तियों की पहचान, कानून व्यवस्था प्रबंधन और बीट पुलिसिंग मजबूत करने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों को सी-प्लान एप से जोड़ने को कहा।
4 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक चले वांछित गिरफ्तारी अभियान में 7 थानों में सबसे ज्यादा वांछित मिले। कैंट और फरीदपुर में 10-10, देवरनियां और भोजीपुरा में 8-8, आंवला में 7, बिथरी चैनपुर में 5 और किला में 4 वांछित चिन्हित मिले। लापरवाही पर इन थानों के प्रभारियों और विवेचकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
वहीं शीशगढ़, शेरगढ़, शाही, सिरौली, भमौरा, विशारतगंज, फतेहगंज पूर्वी, भुता, क्योलड़िया और फतेहगंज पश्चिमी में 5 या उससे कम वांछित मिलने पर थानाध्यक्षों को व्यक्तिगत पतावली पर चेतावनी दी गई। सुभाषनगर पुलिस द्वारा 25 हजार के इनामी हत्या आरोपी को पकड़ने पर टीम को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button