बाराबंकी
भाकियू भानु के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह का मंडल कार्यालय बड़ेल में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश महासचिव ठाकुर रणवीर सिंह के प्रथम आगमन पर आज मंडल कार्यालय बड़ेल में जोरदार स्वागत और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा ने की। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयकारों के साथ रणवीर सिंह का स्वागत किया।इस विशेष अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ‘बबलू’, मंडल महामंत्री खालिद खान, युवा मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष देशराज वर्मा, मंडल सचिव रोहित कुमार, मंडल मंत्री अमरेंद्र यादव, छात्र संघ मंडल उपाध्यक्ष रमन यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद वर्मा, उत्कर्ष मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रणवीर सिंह को मिली जिम्मेदारी पर उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और किसानों की आवाज और बुलंद होगी।



