अल हयात इस्लामीक एजुकेशन सेंटर कांधला में कराया गया योगाभ्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कांधला।कस्बे के बाईपास रोड अल हयात इस्लामीक एजुकेशन सेंटर प्रांगण में आयुष आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास कराया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर इसमपाल के निर्देश में डॉक्टर सुधीर कुमार ने चिकित्स एवं योग शिविर का आयोजन किया। योग प्रशिक्षिका दिप्ती तोमर एवं योग सहायक अभिषेक आर्य द्वारा योग अभ्यास कराया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य को अपनी फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इसका सबसे बेहतर उपाय मात्र योगा है,जिसने भी योगा को अपनाया वही निरोगा बना है।इस दौरान शिविर में आने वाले लोगों को चिकित्सकों द्वारा ग्रीष्म ऋतु से संबंधित बीमारिया अतिसार लू लगना कोरोना ओर पानी की कमी आदि की जानकारी दी गई और अन्य बीमारियों से बचाव हेतु उन्हें जागरूक किया गया।



