बागपत

विशेष साक्षात्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
प्रश्न 1 : पवार जी, आप लगातार तीन बार ग्राम शबगा के प्रधान रहे हैं। इस सफर को आप कैसे देखते हैं?
विनोद पवार : यह मेरे गांववासियों का भरोसा है। लगातार तीन योजनाओं में प्रधान रहना मेरे लिए गर्व की बात है। हर बार कोशिश रही है कि गांव की समस्याओं का समाधान हो और विकास कार्य गति पकड़ें।
प्रश्न 2 : आपके पिछले कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियां क्या रही हैं?
विनोद पवार : बिजली, सड़क और पानी की व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया। गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी काम हुआ है। गौशाला और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।
प्रश्न 3 : वर्तमान योजना में गांव के लिए आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी?
विनोद पवार : इस बार युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दूंगा। खेल सुविधाएं और किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्राथमिकता में है।
प्रश्न 4 : लगातार चौथी बार प्रधान बनने की संभावना को आप कैसे देखते हैं?
विनोद पवार : गांव के लोग मेरा परिवार हैं। अगर आशीर्वाद मिलता है तो यह मेरे लिए सम्मान होगा। मुझे विश्वास है कि इस योजना में भी मुझे पूरा समर्थन मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button