ललितपुर
गौ लोकवासी महंत भगवानदास महाराज की पुण्यस्मृति पर हुए धार्मिक अनुष्ठान
सिद्धपीठ श्रीतुवन मंदिर पर संतों की मौजूदगी में हुआ मूर्ति पूजन का कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सिद्धपीठ श्रीतुवन हनुमानजी मंदिर के पूर्व आचार्य गौलोकवासी महंत श्रीभगवानदासजी महाराज की पुण्यस्मृति में उनकी मूर्ति का अभिषेक पूजन चण्डी पीठाधीश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज, स्वामी कृष्ण गिरि महाराज, महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज, महंत गंगादास महाराज एवं महंत रामलखन दास महराज द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर संस्कृत विद्यालय के बालकों द्वारा वैध पाठ किया गया। इस मौके पर पूर्व संतों ने भगवानदासजी महाराज के जीवन से जुड़े संस्मरणों का वृतांत सुनाया। इस अवसर पर सरदार बीके सिंह, धर्मेन्द्र रावत, मनीष सड़ैया, अनुजकांत, आशीष लिटौरिया, अभिषेक पाण्डेय, सोनू चौबे, प्रेमनारायण रिछारिया, अनुरूद्ध रिछारिया, निखिल तिवारी, अजय नायक आदि मौजूद रहे।



