गोड्डा

51 आवासों में लाभूकों को कराया गया गृह प्रवेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में आवास योजनाओं के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। इस अवसर पर अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आज जिले के 51 नवनिर्मित आवासों में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। इस पहल का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना तथा प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।
गृह प्रवेश के अवसर पर लाभुकों एवं उनके परिवारों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल रहा। अपना पक्का घर मिलने से लाभुकों के वर्षों पुराने सपने को साकार होने का अवसर मिला है। जिला प्रशासन द्वारा आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button