गोड्डा

मां काली मंदिर में भव्य गंगा आरती का आयोजन

अंगवस्त्र भेंट कर कल्पना देवी एवं थाना प्रभारी कृष्णा साहा को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 पथरगामा। हटिया स्थित श्री श्री 1008 मां काली मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। गंगा आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दीपों की जगमगाती रोशनी, आरती की गूंज और भक्ति गीतों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की पत्नी कल्पना देवी एवं पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा साहा को पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ मां काली की आराधना की। साथ ही क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती में शामिल श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button