
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में 26 अक्टूबर को बालाजीपुरम, ईध जागीर रोड, नवाबगंज स्थित गणपति स्वीट्स से बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए। मौके पर रखी 127 किलो संदूषित मिठाई (कीमत करीब 19,050 रुपये) नष्ट कराई गई।
फीनिक्स मॉल स्थित रिलायंस रिटेल से बेसन, चना दाल, कचरी और मूंगफली दाना तथा डी-मार्ट, दोहरा रोड से बेसन, अरहर दाल और साबूदाना के नमूने लिए गए।
27 अक्टूबर को फतेहगंज पूर्वी स्थित मुरारी और अनंता कोल्ड स्टोरेज में संदिग्ध खोया और मिठाइयों के भंडारण की जांच की गई। उक्त नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, जितेंद्र कुमार, तेज बहादुर, देवेंद्र कुमार, ज्योत्सना त्रिपाठी, मुकेश कुमार, हिमांशु, अनिल प्रताप और राकेश कुमार मौजूद रहे। विभाग ने कहा कि मिलावट के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।




