बाराबंकी

शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक नाली को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर मजरे रसौली मे दबँग दो भाइयो ने वर्षो पुरानी सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण कर लेने से घरो से निकलने वाला गंदा पानी  भरा हुआ है आबादी के अंदर व्याप्त गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की अशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस मे शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
ग्राम केशरीपुर मजरे रसौली निवासी आशीष कुमार पुत्र मानिक चंद्र एव ग्रामीणों ने विगत तहसील दिवस मे शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गाव के ही दबँग विष्णु कुमार व सुशील कुमार पुत्रगण रामेश्वर ने ग्रामीणों के घरो से निकलने वाले गंदे पानी की जल निकासी के लिए बनी वर्षो पुरानी नाली को बंद कर पक्का निर्माण करा लिया है जिससे ग्रामीणों के घरो से निकलने वाला गंदा पानी  भरा होने के कारण जहा लोगो को आने जाने मे दिक्क़त होती है वही गंदे पानी के जलभराव के कारण संक्रामक रोग फैलने की अशंका बनी हुई है ग्रामीणों ने सार्वजनिक नाली की अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button