जमीन से निकल रही है आग, देखकर लोग हो गये अचंभित
People were astonished to see fire coming out of the ground

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो । बोकारो के एक बस्ती में जमीन से आग निकल रही है। फायर ब्रिगेड भी इस आग को समाचार लिखे जाने तक नहीं बुझा पाई है। बोकारो के गोमिया प्रखंड के लटकुट्टा बस्ती में आज अचानक धरती से आग निकलने लगी। पहले तो ग्रामीणों ने खुद ही बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे काबू नहीं कर सके तो अग्निशमन विभाग की खबर की गई। फायर ब्रिगेड का प्रयास भी जब असफल हुआ तो ओएनजीसी को खबर की गई हैं। आपको बता दे कि अक्टूबर 2024 में भी एक पुराने #बोरवेल से इस बस्ती में आग निकली थी। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि यह #मिथेन गैस के कारण आग लगी है। भारत सरकार की कंपनी ओएनजीसी ( तेल और प्राकृतिक गैस निगम” है। अंग्रेजी में इसे ऑयल एंड नेचुरल गैस कहते हैं। ) इसकी जांच करेगी और आगे क्या करना है, यह अब उसके रिपोर्ट पर तय होगा। आग वाले क्षेत्र को फिलहाल प्रशासन ने अपने घेरे में ले लिया है।



