झुंझुनू

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने क्यामसर में बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के मन्दिर के पोस्टर का विमोचन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। कस्बे के तीन नम्बर रोड़ पर वीर तेजाजी महाराज के पोस्टर का विमोचन पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने क्यामसर में बनने वाले मन्दिर के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में सभी ने पोस्टर का विमोचन कर क्यामसर गांव में 165 फीट ऊंची गुम्बद के भूमिपूजन कार्यक्रम में काफी संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया, महिला मोर्चा की जिला संरक्षक सुभिता पूनियां , जिला सलाहकार सुमन कटेवा, उपाध्यक्ष अनिला राहड़, महासचिव सुनिता गढ़वाल , दर्शिका प्रोपर्टीज के डायरेक्टर जगदीश पूनियां ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के मार्गदर्शन में तेजा भक्तों के सहयोग से चिड़ावा तहसील के क्यामसर गांव में लोक देवता तेजाजी महाराज का एक भव्य मंदिर निर्मित होने जा रहा है। यह मंदिर 5 बीघा जमीन में तेजाजी महाराज की 165 फीट ऊँचाई की विशाल शिखर गुम्बद बनेंगी ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button