रामपुर शाहबाद
देर रात एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक मकान जा घुसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बुधवार रात एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक मकान में बनी कॉस्मेटिक की दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुरिया, थाना उघेंती, ज़िला बदायूं निवासी शिवम गन्ना भरकर शाहबाद की राणा शुगर मिल आ रहा था। शाहबाद के मोहल्ला मंगोली में ट्रैक्टर चालक शिवम को अचानक नींद आ गई।
नींद आने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंगोली निवासी बाबूराम के मकान में बनी कॉस्मेटिक की दुकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, ट्रैक्टर चालक शिवम पूरी तरह सुरक्षित रहा और किसी भी प्रकार की जानहानि नहीं हुई।



