बरेली

कुंवरपुर बंजरिया में शिक्षा चौपाल एवं पुस्तक वितरण 

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा प्राथमिक विद्यालय कुवंरपुर बंजरिया में बुधवार को‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत शिक्षा चौपाल , पुस्तक वितरण एवं स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल  विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार  एवं जिला पंचायत सदस्य  सुरेंद्र पटेल  ने हरी झंडी दिखाकर रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां  सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्रधानाध्यापक -नोडल संकुल  कृष्ण अवतार सक्सेना ने अतिथियों का बैज एवं माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया गया ।
विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कक्षा एक में नव प्रवेशित बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों का वितरित हुईं।
संकुल में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व एआरपी नरेंद्र प्रताप गंगवार ने किया।
इस मौके पर  विनीत शुक्ला, राम मोहन तिवारी, सौरभ शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश गंगवार, के.सी. पटेल, ब्लॉक मंत्री राजीव लोचन शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष  ऋषि पाल , विनय कुमार ,  अमनप्रीत कौर, सुदक्षणा आर्य, दीपमाला,  ममता वर्मा, ,पूर्णिमा कौशिक ,  राम प्रकाश शर्मा सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button