गोड्डा
गोड्डा नगर थाना की पहल, स्कूली बच्चों के बीच चला जागरूकता अभियान
112 पर तुरंत पुलिस से मदद लेने की दी सलाह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: आज के समय में साइबर क्राइम, महिला छेड़खानी, नशापान और अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन कई बार समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण कार्रवाई में देरी हो जाती है। इसी को लेकर गोड्डा नगर थाना की पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर थाना क्षेत्र के बोर्ड मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव ने किया। इस दौरान छात्रों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशापान से होने वाले नुकसान सहित अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि यदि उनके साथ या आसपास किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि होती है, तो वे बिना किसी डर के तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सहयोग ले सकते हैं। समय पर दी गई सूचना से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली एवं महिला थाना प्रभारी मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और समाज को सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें। कुमार गौरव, प्रशिक्षु डीएसपी,गोड्डा ने बताया कि आज के समय में बच्चों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और नशापान जैसे विषयों पर जागरूक करना बेहद जरूरी है। किसी भी आपात स्थिति में छात्र या आम नागरिक तुरंत 112 डायल कर पुलिस से मदद लें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।




