बेतुल
बैतूल शासकीय कन्या महाविद्यालय में पर्सनालिटी एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पर्सनालिटी एवं सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण का शनिवार 17 जनवरी को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण उच्च शिक्षा विभाग एवं एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन बेंगलूर के मध्य हुए एमओयू के तहत आयोजित किया गया।
ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर प्रोफेसर माधुरी पल्ले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उन्नति फाउंडेशन बेंगलूर के सहयोग से आयोजित चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण था, जिसका उद्देश्य छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए तैयार करना तथा उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना रहा।
समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर विद्या चौधरी ने छात्राओं को कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षणों में निरंतर सहभागिता करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण छात्राओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं, इसलिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होते रहना चाहिए। डॉक्टर साधना डेहरिया ने छात्राओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रशिक्षण एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन बेंगलूर के प्रशिक्षक कैलाश धुर्वे द्वारा दिया गया। समापन अवसर पर छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा रोल प्ले की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉक्टर सरिता साहू, विनोद अडलक, डॉक्टर डाली पथोरिया, डॉक्टर प्रीति भादे, श्रीमती ज्योति बारस्कर, डॉक्टर सीमा बेलवंशी, श्रीमती सरिता झारे, डॉक्टर विवेक आर्य, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की सदस्य सुश्री नवशिखा श्रीवास, पंकज पवार, सुश्री आरती दीक्षित, श्रीमती मंजुलता यादव, अविनाश अम्बुलकर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।




