बाराबंकी

इनर व्हील क्लब ऑफ बाराबंकी के त्वावधान में नौनीहाल स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बाराबंकी। नगर के पैसार क्षेत्र में स्थापित कंपोजिट स्कूल में क्लब की अध्यक्षा रेनू जैन के संयोजन में नौनिहालों के लिए स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया व दैनिक चर्या की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सर्वप्रथम बच्चों के दांतों की जांच चेकअप डॉ अर्पिता मोहन द्वारा की गई उनको किस प्रकार ब्रश मंजन आदि करना चाहिए जानकारी दी गई जिससे दांत सुरक्षित रहे स्वस्थ रहे। इस हेतु एक डेंटल किट भी इनर व्हील क्लब ने बच्चों को दिया। क्लब की वाइस प्रेसीडेंट सुधा अग्रवाल स्कूल के बच्चों अध्यापकों के लिए एक वॉटर कूलर स्कूल में लगवाया। पूर्व अध्यक्ष मधु झुनझुनवाला ने बच्चों को स्नैक्स चॉकलेट आदि वितरित किए।
बच्चों की मुस्कान देख कर सभी का मन बहुत हर्षित हुआ।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सभी वर्गों की समाज में उनकी उपयोगिता है स्थान है। उनको थोड़ा सा ध्यान साफ सफाई, अच्छे पर्यावरण के लिए स्वच्छता पर ध्यान देने को बताया। इस अवसर पर क्लब की सचिव कुसुम जैन ने भी बच्चों से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस मौके पर साधना, रजनी वर्मा, अनु सिंह, जयश्री गुटगुटिया, सुनीता जैन, रचना अग्रवाल, रणजीत कौर, रमा सिंह, सुनीता चावला, उषा चौधरी, रूपाली गुप्ता, निरुपमा निगम, विनीता जायसवाल आदि सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button