अमरोहा
ग्रामीण महिला ने वीडियो वायरल कर प्रधान पर सरकारी ईंटों से घर बनवाने का लगाया आरोप।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ग्राम प्रधान पर सरकारी ईंटों से घर बनाने का आरोप लगाते हुए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर बाटूपुरा निवासी मीना के द्वारा सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल किया गया वीडियो के माध्यम से महिला द्वारा ग्राम प्रधान माया देवी पर उसकी गली ना बनवाने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि गांव में एक सड़क उखड़ गई है। उसकी ईंटों को ग्राम प्रधान ट्रैक्टर ट्राली में भरवा कर घर ले गया और खड़ंजे की ईंटों से अपना मकान बनवा रहा है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है । गांव में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। गांव के में रास्तों पर जल भराव कीचड़ भारी मात्रा में है जिससे निकलना दुश्वार है। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर मेंईट भरकर ले जाते हुए भी वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस बारे में ग्राम प्रधान माया देवी के पुत्र महिपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया ऐसा कोई भी मामला नहीं है ईंटें मेरे द्वारा खरीदी गई थी और वह पुरानी ईंटों का देर है जो वीडियो वायरल किया गया है वह गलत है।


