कानपुर

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ‘एस्थेटिककेयर मेडिस्पॉ’ का भव्य शुभारम्भ किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर में सौंदर्य और वेलनेस के नए युग की शुरुआत डॉ. गौरी मिश्रा के ‘एस्थेटिककेयर मेडिस्पॉ’ का बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया आपको बता दें कि शहर के इंद्रा नगर में सौंदर्य और मानसिक शांति के एक नए केंद्र, ‘एस्थेटिककेयर मेडिस्पॉ’ का शानदार आगाज हो चुका है इस मेडिस्पॉ की संस्थापक और संचालिका डॉ. गौरी मिश्रा की दूरदर्शी सोच “Every Woman Deserves to be Aesthetic” को धरातल पर उतारते हुए, बॉलीवुड की प्रख्यात और संजीदा अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में सेंटर का शुभारम्भ किया। वही डॉ. गौरी मिश्रा ने बताया कि यह सेंटर केवल एक ब्यूटी क्लिनिक नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जहाँ महिलाओं को आधुनिकतम तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली स्किन केयर सेवाएँ एक तनावमुक्त वातावरण में मिलेंगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता हर महिला को एक प्रीमियम और सुरक्षित सौंदर्य अनुभव प्रदान करना है। मुख्य अतिथि दिव्या दत्ता ने सेंटर की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना और सही स्किन व बॉडी केयर का चुनाव करना बहुत जरूरी है। उन्होंने डॉ. मिश्रा को इस शानदार पहल के लिए बधाई दी व सेन्टर से ऑग्रैनिक फुट मसाज थेरेपी ली। वही उन्होंने आने वाली फिल्म के बारे मे मीडिया को जानकारी दी इस उपलक्ष्य में प्रोफेसर डॉ. अभिनव मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. मंजु मिश्रा, बृजेश मिश्रा, डॉ. रिचा सलूजा, अनु वार्शने, भावना गुप्ता सहित शहर के कई गणमान लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button