बरेली

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य को सेलेक्शन ग्रेड पदोन्नति पर अतिरिक्त स्टार एवं कॉलर बैंड प्रदान किए गए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश शासन (गृह विभाग – पुलिस सेवाएं) द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली को सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में आज बरेली जोन मुख्यालय में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), बरेली जोन द्वारा की गई। पदोन्नति आदेश के क्रम में  रमित शर्मा, एडीजी बरेली जोन तथा  अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), बरेली परिक्षेत्र द्वारा श्री अनुराग आर्य के कंधों पर अतिरिक्त स्टार (श्वेत धातु) एवं कॉलर बैंड सुशोभित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), सहित बरेली पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने अनुराग आर्य के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता एवं अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button