महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी द्वारा झामुमो प्रखंड कार्यालय में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित
Maheshpur MLA Prof. Stephen Marandi organised a grand Iftar party at the JMM block office.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के द्वारा झामुमो प्रखंड कार्यालय में शनिवार को भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से रोजा खोलकर भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, डॉ. मंजर आलम सहित अन्य गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के नागरिक शामिल हुए। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रोजेदार भी उपस्थित रहे।



