मथुरा

एसपी ट्रैफिक मनोज यादव व्यापारियों संग जाम की समस्या पर चर्चा करने जा रहे खुद ही फंसे जाम में

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में वाहनों का जाम आम है। एसपी ट्रैफिक जाम पर व्यापारियों के साथ चर्चा करने के लिए वृंद0ावन पहुंच रहे थे। लेकिन खुद ही जाम में फंस गएष। गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने लगे। एक घंटे तक कोशिश की, लेकिन जाम नहीं खुला।एसपी ट्रैफिक मनोज यादव जाम के समाधान के लिए व्यापारियों संग बैठक करने दोपहर 12 बजे वृंदावन पहुंचे। लेकिन, मिर्जापुरवाली धर्मशाला के समीप एसपी ट्रैफिक की गाड़ी खुद ही जाम में फंस गई। वह और सीओ ट्रैफिक आशीष कुमार कार से उतरे और जाम खुलवाने लगे। एसपी ट्रैफिक सीएफसी चौराहा पहुंचे। यहां से अनाजमंडी में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जाम के प्रमुख कारण जाने। मुख्य पाइंटों को चिन्हित किया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने अधिकारियों के सामने वाहनों के जाम से होने वाली दिक्कतों से रूबरू कराया। व्यापारी नेता लक्ष्मीनारायण दीक्षित, आशीष ठाकुर, आनंद गुप्ता, भीमसेन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हिमांशु ने पुलिस अधिकारियों से वृंदावन को वाहनों के जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की। बैठक के बाद सीएफसी तिराहा से एसपी ट्रैफिक व सीओ की गाड़ियां जब आंबेडकर पार्क होते हुए मथुरा की ओर जाने लगीं तो यहां भी वाहनों का लंबा जाम लगा था। दोनों ने कार से उतर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आधा घंटा जूझने के बाद भी जाम नहीं खुला तो गाड़ियों में बैठक कर चले गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button