मथुरा

बलदेव में भरत मिलाप देख राम नाम से गूंजा बलदेव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। बलदेव में श्री कल्याण सेवा समिति ने शिवरतन बाजार स्थित सिंह पौर गेट पर भरत मिलाप का आयोजन किया। इसे देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिवरतन बाजार और मोती बाजार क्षेत्र में चारों ओर भीड़ से खचाखच स्थिति रही। व्यापारियों द्वारा मुख्य बाजारों को भव्य लाइटिंग से सजाया गया। भरत मिलाप के दौरान चारों भाइयों के मिलन को देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। मोदी तिराहे से भरत व शत्रुघ्न राम की चरण पादुका लेकर चले, वहीं गोकुलवासी मिठाई वाले तिराहे से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी भाई से मिलने के लिए निकले। रास्ते में व्यापारियों ने जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया। बाजार में थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार और कस्बा इंचार्ज मिथलेश उपाध्याय ने स्वरूपों की आरती उतारी। सिंह पौर गेट पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजाराम पांडेय, भाजपा नेता मेरूकांत पांडेय, समिति अध्यक्ष पीतांबर लाल पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मां काली की भव्य शोभायात्रा मध्यरात्रि तक निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button