बरेली

पूर्व PCS अलंकार अग्निहोत्री कहां से लड़ेंगे चुनाव                            

देवरिया में किया ऐलान काशी से लड़ेंगे चुनाव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने 13 फरवरी को सनातनी संस्कृति पार्टी के गठन का ऐलान किया। अब उन्होंने खुलकर बता दिया है कि वह आगामी चुनाव में कहां से चुनाव लड़ेंगे? वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
देवरिया में यूजीसी बिल समेत कुछ अन्य कानूनों के मुद्दे पर हुई महापंचायत में सोमवार को बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने काशी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में जनतंत्र नहीं है, एससी-एसटी एक्ट मूल अधिकारों का उल्लंघन है। साथ ही सत्ता में बने रहने के लिए केंद्र सरकार पर भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। शहर के महारानी चंडिका छात्रावास में समान न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले यूजीसी रेगुलेशन 2026 एवं अन्य अन्यायपूर्ण कानून को समाप्त करने हेतु महापंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कुछ कानूनों को काला कानून करार देते हुए उन्हें समाप्त करने की मांग की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूजीसी कानून के खिलाफ इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार पर निशाना साधा। सवर्ण समाज के सांसद-विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि प्रयागराज में ब्राह्मण बटुकों की चोटी पकड़ी गई, उस समय समाज के नाम पर रोना रोकर सदन में पहुंचे जनप्रतिनिधि कहां थे। उनके बगल के कमरे में बेटियों को गलियां दी जा रही हैं और वे चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज का हित तभी सम्भव है, जब समाज की चिंता करने वाले लोग सदन में जाएंगे। इसके लिए उन्होंने कमर कस ली है। इस दौरान उन्होंने पार्टी बनाने की घोषणा दोहराने के साथ ही काशी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button