अंतरराष्ट्रीय

भारत की पहल पर दुनिया ने मनाया योग दिवस

नई दिल्ली :  पिछले कुछ ही बरस में 21 जून की तारीख ने इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। यह तारीख 2015 में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के कई देश इस मुहिम में शामिल हो गए।

भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़-चढ़कर शिरकत करते हैं। यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है, इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ हजारों लोगों ने आर.के. बीच पर योग किया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button