बरेली
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने तहसील फरीदपुर का किया निरीक्षण
जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को कार्यालय में बैठने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली ।अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह ने आज तहसील फरीदपुर का निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायालय, भूलेख और अभिलेखागार के साथ विभिन्न पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री तथा आय जाती निवास की पेंडेंसी समाप्त किये जाने के निर्देश दिये गए, इसके साथ ही रजिस्टर नंबर चार को अपडेट रखने लेखपाल, अमीन की सर्विस बुक अपडेट किये जाने के भी निर्देश दिए गए।
अपर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनता दर्शन के समय सभी अधिकारी समय से ऑफिस में बैठे और जनसमस्याओ का निस्तारण करें।
जनप्रतिनिधियों की काल अटेंड किये जाने और प्रॉपर रिस्पॉन्स दिये जाने के निर्देश दिये गए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी फरीदपुर मल्लिका नैन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



