अमरोहा

हरियाना गांव बना गंदगी का गैरेज! नालों में बहा विकास, प्रधान जी बने ‘मौन बाबा’!”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले कि तहसील हसनपुर के हरियाना गांव इन दिनों गंदगी का लाइव शो बना हुआ है  जहां बदबू है, कीचड़ है, मच्छरों का आतंक है… बस विकास नहीं है! गांव की हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे सफाई नाम की चीज़ कभी यहां आई ही नहीं। सड़कें कीचड़ से लथपथ, नालियां उफनकर गलियों में बह रही हैं, और मच्छर ऐसे तैनात हैं जैसे इलाके की सुरक्षा उन्हीं के हवाले हो। गांववाले कह रहे हैं, “अब हरयाना में बुखार वोट नहीं मांगेगा, सीधे चढ़ेगा शरीर पर!स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान पर सीधा हमला बोला है — “कुर्सी मिलते ही साहब मोबाइल स्विच ऑफ़ मोड में चले गए, और सफाईकर्मी ‘गायब मोड’ में!” आरोप ये भी है कि महीनों से गांव में झाड़ू नहीं चली, ना कोई दवा का छिड़काव हुआ। बदबू का आलम ये है कि स्कूल जाते बच्चों तक को मुंह ढंककर चलना पड़ता है। महिलाएं कहती हैं कि बरसात के साथ गंदगी घर में घुस आई है। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सफाई अभियान नहीं चला, तो पंचायत नहीं, अब थाने में बजेंगे ढोल! प्रशासन और पंचायत को अब चेत जाना चाहिए—गांव की जनता अब सिर्फ वादे नहीं, ‘काम’ चाहती है। वरना अगला कदम होगा सीधा डीएम ऑफिस के बाहर धरना!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button