साहेबगंज

राजमहल विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल के चारदिवारी का किया शिलान्यास

Rajmahal MLA laid the foundation stone for the boundary wall of the sub-divisional hospital.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के चारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को किया। 61.56लाख की लागत से बनने वाले चारदिवारी निर्माण कार्य किया जाना है,जिसके उपरांत अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किए, निरीक्षण के दौरान मरीज को मिलने वाली सुविधा से अवगत हुए,महिला मरीज के लिए उपलब्ध होने वाली स्वास्थ्य सुविधा से संतुष्ट हुए उन्होंने कहा कि पूर्व के अनुपात बेहतर सुविधा हो रही है और महिला एवं प्रसूता को इसका लाभ मिल रहा है। निश्चित ही आगे और भी इसका लाभ मिलेगा,वही रक्त जांच में भी वृद्धि हुई है कई नए-नए जांच भी शुरू हुए हैं जिससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू को मरीजों के लिए और भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू,नपं अध्यक्ष केताबुददीन शेख,विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,सहायक अभियंता प्रेम कुमार,झामुमो नगर अध्यक्ष मो.आजाद,प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान,काजू मल्लिक, घीसु शेख,अब्दुल कादिर,एकलाकुर रहमान,मो.अयुब,राजीव बर्मन,पवन साहा,मो.शहनवाज,रोहित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button