जम्मू कश्मीरराजनीतिराष्ट्रीय

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जैश के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

जम्मू। किश्तवाड़ के छात्रू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। संयुक्त ऑपरेशन अभी जारी है।
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए।।
अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी।
सूत्रों के अनुसार कमांडर ने पहले भी कई बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को ठिकाने लगाया।
इस संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू और कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, और 2 पैरासाफोर्स शामिल थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रणनीतिक सटीकता और पूर्ण समन्वय के साथ मुठभेड़ स्थल पर नियंत्रण किया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए गए और उनके पास से 2 एके-47 राइफलें और 5 एके मैगजीन बरामद हुई।
सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि क्षेत्र में कोई और आतंकवादी मौजूद न हों।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button