गोड्डा

ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की बैठक

महड़ी नाथ धाम, गोड्डा में आयोजित

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: गोड्डा जिला के सदर प्रखंड, पोड़ैयाहाट क्षेत्र के महड़ी नाथ धाम सिद्बबाक में ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष नीतेश कुमार पंडित ने की, जबकि ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलकांत आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बैठक में तीन पंचायतों के ग्रामीण चिकित्सक (झोला छाप डॉक्टर) शामिल हुए, जहां दर्जनों चिकित्सकों ने एसोसिएशन में सदस्यता और पंजीकरण करवाया। एसोसिएशन ने सभी ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण और नियुक्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्रामीण चिकित्सकों ने एसोसिएशन की मांगों पर सहमति जताई और इस बात पर जोर दिया कि कोरोना महामारी जैसे संकटकाल में उन्होंने सरकार के साथ मिलकर गांव-गांव, घर-घर जाकर उपचार किया। इस अवसर पर 50 वर्षों से सेवा दे रहे सुचांद भंडारी को कोषाध्यक्ष नीतेश कुमार पंडित ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलकांत आर्य ने मिथलेश भंडारी को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित रहे और एसोसिएशन के उद्देश्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सिद्बबाक पंचायत के मुखिया कमलफूल हांसदा
बादल पाल कंचन साह अखिलेश भंडारी राकेश ठाकुर आशीष ठाकुर उदय मंडल परमेश्वर ठाकुर सभी मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button