गोड्डा

रांची में भारतीय कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर गोड्डा पहुंचे जवाहरलाल यादव

कहा, समाज और राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी का दामन थामें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति किया आभार प्रकट 
गोड्डा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय रांची कार्यालय में गोड्डा जिले के नामचीन नेता जवाहरलाल यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बीते दिन कांग्रेस पार्टी का दामन थामने के बाद शुक्रवार को वे रांची से गोड्डा पहुंचे। यहां पहुंचने के उपरांत मीडिया सेंटर कार्यालय में संवाददाताओं को कांग्रेस पार्टी के दामन थामने की बात बताइ। उन्होंने कहा कि विकास की एक लंबा लकीर खींचने वाली झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के अगुवाई में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। बताया कि
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब, राहुल गांधी के विचारधारा से प्रभावित होकर और झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू के झारखंड संगठन के प्रति दूरदर्शित सोच एंव प्रदेश अध्यक्ष केशव बाबू के कुशल नेतृत्व और खासकर महागामा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि मंत्री मैडम के झारखंड के जनता के साथ-साथ महागामा विधानसभा के जनता के प्रति विकास का जो समर्पण और जो दृढ़ता दिखाई पड़ा, इससे मेरे मन मस्तिष्क को झकझोर दिया। जिसके कारण मुझे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में जुड़ने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित किया। झारखंड प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव व प्रदेश के और भी कई बड़े नेताओं के समक्ष हमने कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन किया। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के साथ- साथ कांग्रेस के विचारधारा को मानने वाले अंतिम पायदान पर बैठे कांग्रेस पार्टी के उन एक-एक कार्यकर्ताओं के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के झंडे को मजबूत तरीके से लहराने का काम कर रहे है। श्री यादव ने कहा कि अब आगे कांग्रेस पार्टी के मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ने का काम किया जाएगा। पार्टी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए कार्य करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button