झारखंड

चतरा में एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत की आशंका, जांच शुरू

Air ambulance plane crashes in Chatra, seven feared dead, investigation begins

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
चतरा/रांची। झारखंड के चतरा जिले से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ एक एयर एंबुलेंस विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में सवार सभी सात लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ स्थित घने जंगलों में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने तेज धमाके की आवाज सुनने के बाद जंगल की ओर धुआं उठता देखा, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई।
तकनीकी खराबी की आशंका, एटीसी से टूटा संपर्क
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान ने रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल इमरजेंसी में एक गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट किया था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क टूट गया और विमान रडार से गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिमरिया के आसमान में विमान असामान्य रूप से डगमगाता दिखाई दिया, जिसके बाद वह तेज आवाज के साथ जंगल में गिर गया।
विमान में कौन-कौन थे सवार
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स तथा चालक दल के सदस्य सवार थे। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन स्थानीय स्तर पर सात लोगों की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।
राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए। दुर्घटनास्थल घने जंगल और दुर्गम इलाके में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शाम का समय होने और वन क्षेत्र की जटिल भौगोलिक स्थिति के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित हुआ है।
प्रशासन की प्राथमिकता मलबे तक पहुंच बनाना, संभावित शवों को निकालना और दुर्घटना के कारणों की जांच करना है।
जांच के आदेश
प्रारंभिक रूप से तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच की तैयारी की जा रही है। ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल प्रशासन ने क्षेत्र को घेराबंदी कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button