मथुरा

नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष की कार पर गिरा बिजली का खंभा, दौड़ा करंट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा। नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज की कार पर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे उनकी कार में करंट प्रवाहित होने लगा। विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन करने के बाद 20 मिनट बाद बिजली कटी। इस दौरान वह कार में अंदर ही फंस रहे। उन्होंने मामले की शिकायत शासन में करने की बात कही है। शहर के राधा आर्किड कॉलोनी में राजेश बजाज का घर है। बुधवार को वह 1.40 बजे अपनी फैक्टरी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपनी गली में पहुंचे तभी एक बिजली का खंभा टूटकर उनकी कार पर गिरा। जब यह हादसा हुआ तक बिजली आ रही थी, इसी कारण पूरी कार में करंट दौड़ने लगा। इससे राजेश बजाज भयभीत हो गए। उन्होंने सतर्कता दिखाई और पैर ऊपर करके कार की सीट पर बैठ गए। उन्होंने कार के अंदर से ही विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन किया। इसके करीब 20 मिनट बाद बिजली कटी। इस दौरान वह कार में ही फंसे रहे। जब वह कार से बाहर निकले तो देखा तीन अन्य खंभे भी टूट गए हैं। राजेश बजाज ने बताया कि उन्होंने सुबह ही खंभे गले होने की शिकायत एसडीओ पंकज बघेल से की थी, इससे पहले भी वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके कारण ही उनकी जान खतरे में पड़ गई। घटना की जानकारी होने पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान विधायक श्रीकांत शर्मा, मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश बजाज से जानकारी लेने के साथ ही तत्काल नए खंभे लगवाने का काम शुरू करवाया। वहीं राजेश बजाज ने मामले में दोषी कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दी है। मामले की जानकारी होने पर मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने टूटे हुए बिजली के खंभों को देखा। उन्होंने बताया कि खंभे 20 साल से भी अधिक पुराने थे। लोहेे के होने की वजह से नीचे से गल भी गए थे। मामले की जांच के उन्होंने आदेश दिए हैं। साथ ही जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के लिए भी अधीक्षण अभियंता व अन्य टीम को आदेशित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button