झुंझुनू
सारी गांव के जजाड़ीया जोहड़ में श्रींराम गोशाला की आधारशिला रखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सुलताना। क्षेत्र के सारी गांव के जजाड़िया जोहड़ में श्रीराम गौशाला की आधारशिला रखी गई। गोशाला सेवा समिति सारी के अध्यक्ष राजेंद्र पचार ने बताया आज सुबह 9.15 बजे जजाड़ीया जोहड़ में पूजन कर ग्रामीणों के सहयोग से गोशाला निर्माण की आधारशिला रखी गई। महासचिव महेश बराला और कोषाध्यक्ष संदीप पचार ने बताया कि सबसे पहले पूजा पाठ हवन किया गया उसके बाद समिति सदस्य और गांव के वरिष्ठ लोगों के द्वारा आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर कैलाश दास महाराज, राजकुमार पचार,मोहरसिंह पचार, जमनलाल बराला ,फूलसिंह बराला, राजवीर पचार ,मोहनलाल मिस्त्री ,नहायल सिंह, महावीर पचार, मंदरूप पचार ,राहुल पचार ,रामसिंह पचार ,विकेश ,महेश, संदीप फौजी, गोलू फौजी , सोमवीर पचार , सत्यवीर मावर , कर्मवीर एवं महिलाओं सहित गोरक्षको ने भाग लिया।



