पाकुड़ राज प्लस टू आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया सोहराय पर्व
Sohrai festival was celebrated with traditional enthusiasm in Pakur Raj Plus Two Tribal Boys Welfare Hostel.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ राज प्लस टू आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व सोहराय हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू ने शिरकत की। हराय पर्व के अवसर पर छात्रावास परिसर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सोहराय पर्व के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबू धन मुर्मू ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, प्रकृति से जुड़ाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी परंपराओं को संजोए रखने और शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



