बागपत

रील्स की दुनिया से फिल्मी पर्दे तक मोनी प्रजापति की उड़ान, जल्द चार फिल्मों में आएंगी नजर

बड़ौत की प्रतिभाशाली बेटी मोनी प्रजापति नए लुक और नए किरदारों से बनाएंगी पहचान, सुरेंद्र मलानिया प्रजापति के साथ आएंगी नजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत। सोशल मीडिया पर रील्स के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाली बड़ौत निवासी मोनी प्रजापति अब फिल्मी दुनिया में भी अपना करियर स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अपनी प्रतिभा, मेहनत और अभिनय के दम पर मोनी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। आने वाले समय में उनकी लगातार चार फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिनमें वह बिल्कुल नए लुक और अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी।
खास बात यह है कि मोनी प्रजापति आने वाली फिल्मों में सुरेंद्र मलानिया प्रजापति के साथ नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी नए अंदाज में दर्शकों के सामने होगी। इसे लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है।
प्रजापति समाज का नाम रोशन कर रही हैं मोनी
बड़ौत की इस बेटी ने सोशल मीडिया से आगे बढ़कर फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उनकी इस उपलब्धि से प्रजापति समाज में भी खुशी का माहौल है। छोटे शहर से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बनाने का उनका प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
SGM रेस्टोरेंट का विज्ञापन हुआ वायरल
हाल ही में मोनी प्रजापति सुरेंद्र मलानिया प्रजापति रिपोर्टर के साथ बरनावा, बागपत स्थित SGM रेस्टोरेंट के विज्ञापन में नजर आई थीं। इस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विज्ञापन को करीब 4 लाख लोगों ने देखा, 99 हजार लोगों ने लाइक किया और 65 हजार लोगों ने शेयर किया।
विज्ञापन से प्रभावित होकर लगभग 12 हजार लोग SGM रेस्टोरेंट पहुंचकर वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने पहुंचे। ग्राहकों ने खाने की गुणवत्ता की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें 10 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ भी मिला।
मेहनत और प्रतिभा से बना रही हैं अलग पहचान
मोनी प्रजापति का रील्स से फिल्मों तक का सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। चार फिल्मों में नए अंदाज और नए किरदारों के साथ उनकी एंट्री उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बड़ौत की मोनी प्रजापति ने यह साबित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। जरूरत होती है मेहनत, आत्मविश्वास और अपने सपनों को पूरा करने के जुनून की। अब दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्मों और सुरेंद्र मलानिया प्रजापति के साथ उनकी नई प्रस्तुति का इंतजार रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button