खैरथल

नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

नशे की अवैध गतिविधियों पर रोक के निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में नार्को कोआर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक के दौरान जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, ट्रामाडोल कोडिन आधारित खांसी की दवाई, भांग के वैध ठेको पर संचालित अवैध गतिविधियों की रोकथाम, पुलिस विभाग में अन्य विभागों द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही, एनडीपीएस अधिनियम और दवाइयां के हानिकारक प्रभाव के प्रावधान के बारे में जागरूकता साहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले में पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी तथा बेचान के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। एनडीपीएस एक्ट में खैरथल पुलिस 1 जनवरी 2026 से 25 फरवरी तक द्वारा 17 प्रकरणों में 17 मुलजिमों को गिरफ्तार कर 57 लीटर हथकड शराब जप्त कर कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से  15 फरवरी 2026 तक 135 प्रकरण दर्ज किए गए तथा गत माह 27000 लीटर वाश नष्ट की व 85 लीटर हथकड जप्त कि एवं 65 फर्नेस को ध्वस्त कि गई।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मेडिकल विभाग के अधिकारियों को कोरेक्स कप सिरप की अवैध बिक्री पर मेडिकल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में ड्रग की समस्या से निपटने में युवाओं और महिलाओं की भागीदार हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी स्कूलों में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डिप्टी एसपी तिजारा शिवराज, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, खनिज अभियंता मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक लेखराज अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी शकुंतला मीणा, सहायक आबकारी अधिकारी कुलभूषण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button