बाराबंकी
खादी ग्रामोद्योग और जिला ग्रामोद्योग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। खादी ग्रामोद्योग और जिला ग्रामोद्योग के संयुक्त तत्वाधान मे सोमवार ब्लाक सभागार मे एक दिवसीय कार्यशाला मे समूह की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं वित्तीय सहायता, ऋण, और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए ग्रामीण उद्योगों में अपना व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से सशक्त होने में के प्रति प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख रईश आलम ने कहा कि यह एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन परियोजना है जो स्व-रोज़गार को बढ़ावा देने और ग्रामीण गरीबों को संगठित करने पर केंद्रित है इस योजना के तहत संभावित लखपति दीदियों की पहचान की जाती है और उन्हें वित्तीय साधनों के माध्यम से सशक्त कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं से अच्छादित किया जा रहा है जिससे स्वय सहायता समूहों से सम्बद्ध महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक समृद्धि की जा सके। उन्होंने सी आई एफ एव रिवॉल्विंग फंड के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि सी आई एफ जो समूहों को ऋण उपलब्ध कराता है, जिससे सदस्य आर्थिक गतिविधियों में निवेश कर सकें और रिवॉल्विंग फंड से सभी पात्र स्वयं सहायता समूहों को आंतरिक रूप से ऋण देने की प्रक्रिया को गति दी जा सके जो ‘लखपति दीदी बनने की पहल का हिस्सा है।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एव उद्यमिता विकास केंद्र बाराबंकी के उपायुक्त आशुतोष श्रीवास्तव एव जिला ग्रामाउद्योग अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प, हथकरघा, और खादी जैसे पारंपरिक उद्योगों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता और कौशल विकास कार्यक्रम प्रदान करती है, जिससे ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिलता है इसी तरह
खादी विकास योजना, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के जरिये नए व्यवसाय शुरू करने वाले कारीगरों और उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जिसमें महिला उद्यमी और विशेष श्रेणी के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाती है उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नई विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की इकाइयों की स्थापना के लिए सब्सिडी और ऋण प्रदान करता है. महिलाओं सहित विशेष श्रेणी के लाभार्थियों को मार्जिन मनी सब्सिडी मिलती है, जिससे आप अपना व्यवसाय स्थापित कर सके।
सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि
ये योजनाएं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराती हैं।
कार्यशाला मे आवेदन प्रक्रिया मे खादी ग्रामोद्योग आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित राज्य खादी बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किये और अन्य योजनाओं के लिए आवेदन प्रपत्र संबंधित विभाग के कार्यालय से या उनकी वेबसाइट से प्राप्त किए जाने की जानकारी दी गई ।
इस मौक़े पर बीएमएम जितेंद्र पटेल, अनिल कुमार सहित भारी संख्या मे स्वय सहायता समूह की महिलाए मौजूद रही।



