खैरथल

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने विभागीय भूमि आंवटन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमित रूप से लंबित शिकायतों में कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवादों का संबंध संबंधित विभाग से नहीं है, उनमें परिवादी से संपर्क कर उचित विभाग को समय पर स्थानांतरित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से एक विभाग से दूसरे विभाग में प्रकरण लंबित नहीं रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने, शिविरों में पालनहार योजना की प्रगति बढ़ाने तथा एक सप्ताह के भीतर अध्ययनरत होने के प्रमाण पत्र जारी करवाकर पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला रसद अधिकारी को ई-केवाईसी की कार्य शिविरों से पूर्व पूर्ण करने पर भी जोर दिया।
बैठक में विद्युत संबंधी प्रकरणों में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को सभी निरीक्षण समय पर करने, सूख चुके हैंडपंप एवं ट्यूबवेलों पर रिचार्ज स्ट्रक्चर विकसित करने तथा यूडीआईडी कार्ड की लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने कृषि विभाग को संपर्क पोर्टल पर दर्ज यूरिया संबंधी प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा श्रम विभाग को संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का उच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभागीय भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण तथा सीएलएफ भवनों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे स्वयं सहायता समूहों को कार्यस्थल उपलब्ध कराया जा सके।
जिला कलेक्टर ने बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत निर्धारित पौधरोपण लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपाधीक्षक किशनगढ़बास लाल सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रमेश दहमीवाल, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, उपायुक्त श्रम विभाग प्रज्ञा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button