ललितपुर

पूर्व नपाध्यक्ष ने जरुरतमंदों के बीच मनाई 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ

ब्राह्मण महामंडल एवं शुभचिंतकों ने किया कार्यक्रम का आयोजन, अन्नपूर्णा भोजनशाला में गरीब असहायों को कराया गया भोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर । ब्राह्मण महामंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं. अशोक पटेरिया “बट्टू दादा” की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ सोमवार को  मेडिकल कॉलेज ललितपुर परिसर में धूमधाम के साथ मनाई गई।
ब्राह्मण महामंडल के तत्वाधान में आयोजित इस अवसर पर अन्नपूर्णा भोजनालय में निर्धन, गरीब, असहाय एवं तीमारदारों को निशुल्क भोजन कराया गया। इस मौके पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों सहित केक काटा।
वहीं उपस्थित उनके शुभचिंतकों ने पं. अशोक पटेरिया “बट्टू दादा” को उनकी 50वीं  वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पचास वर्षों का यह पावन दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, त्याग और सेवा की जीवंत मिसाल है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं ब्राह्मण महामंडल के अध्यक्ष के रूप में उनका निस्वार्थ योगदान सदैव समाज को प्रेरित करता रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि “बट्टू दादा” का नाम ललितपुर में किसी पद या कुर्सी से बड़ा है, जो उनकी सादगी, लोकप्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। ललितपुर के विकास में उनकी भूमिका अतुलनीय है। अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घ और सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। इस दौरान पं. बालकृष्ण नायक नन्ना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा, पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अवध बिहारी उपाध्याय, अजय तिवारी नीलू, महेंद्र अग्निहोत्री, राजीव बबेले सप्पू, जगदीश पाठक, विलास पटैरिया, अभय चौबे लंबरदार, राजेश यादव, धुव्र किलेदार, आशीष चौबे पुरानी बाखर, रमाकांत तिवारी, मदन शर्मा, संतोष शर्मा, पवन संज्ञा, अरविंद संज्ञा, चंद्रशेखर दुबे, विधाकांत मालवीय, दिनेश गोस्वामी, प्रमोद बबेले, मनीष पाठक, अंकुर शर्मा, रोहित पटैरिया अंकित, रमाकांत तिवारी, कुन्दन पाल, संदीप नायक, नील पटैरिया, डा. दीपक पस्तोर, केतन दुबे, राममूर्ति तिवारी, वेद प्रकाश लिटौरिया,  प्रशांत शुक्ला, सत्येंद्र यादव सेतु, नीलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button