सिंगरौली
सर्वहारा वर्ग के शिखर नेता रहे दाऊ साहब अर्जुन सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री दाऊ साहब कुंवर अर्जुन सिंह जी के जयंती अवसर पर पूरे प्रदेश मे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के तत्वाधान मे जयंत आवासीय परिसर समक्ष स्थापित दाऊ साहब की प्रतिमा समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किये गए जनहितैषी कार्यों एवं नीतियों हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सिंगरौली रेनू शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा की दाऊ साहब से हमें सीखना चाहिए के कैसे सिद्धांत और नैतिकता व्यक्तिगत सम्बन्धों से ऊपर होती है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित का ध्यान रखना और उसी अनुरूप कार्यशैली रखना कोई दाऊ साहब से सीखे। प्रदेश मे विधायक से लेकर कई विभागों के मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने हमेशा प्रदेश को बुलंदी पर ले जाने का कार्य किया और विरोधियों की गलत नीतियों का विरोध ना सिर्फ मुखरता से किया अपितु विरोधियो को प्रदेश विरोधी कार्य करने से रोका भी। रेनू शाह ने आगे कहा की उच्च शैक्षणिक संस्थानों मे पिछडो के लिए शिक्षा के द्वार खोलने का पूरा श्रेय दाऊ साहब को ही जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें राम अशोक शर्मा ने दाऊ साहब को याद करते हुए कहा की बहुमुखी प्रतिभा के धनी दाऊ साहब को अगर पढ़ा जाए तो बचपन से ही समाजवाद के विचारों से सजे थे दाऊ साहब। अच्छे कार्यों की ज़िद भी करते थे और उन्हें पूरा भी करते थे चाहे वह किसी के भी खिलाफ हो। उच्च सैद्धांतिक विचारधारा के व्यक्ति थे दाऊ साहब। उन्होंने राजनीती सत्ता नही बल्कि जनसेवा के लिए चुनी और यहीं कारण रहा जो वो नेहरू जी से लेकर इंदिरा जी के करीब रहे। उनकी सच्ची नीतियाँ उन्हें निरंतर आगे बड़ी ज़िम्मेदारियां देती गई और वो बखूबी उन्हें निभाते गए।
चुकी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान संगठन कार्य हेतु पचमढ़ी प्रवास पर हैं पर जब उन्हें संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा की दाऊ साहब के बारे मे कहना और उनके जीवन को समेटना असंभव है बस उनसे सीखा जा सकता है। कैसे उन्होने मुख्यमंत्री रहते हुए किसानो को ज़मीन का मालिकाना हक़ दिलाया, झुग्गी झोपड़ी मे बसे परिवारों को पट्टा दिया, एक बत्ती योजना से लेकर कृषि से लेकर सिचाई इत्यादि तक उनके कार्य अमिट हैं। हम सब सदैव दाऊ साहब को याद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रुपेश चंद्र पाण्डेय, अशोक शाह, सुरेश दुबे, आशुतोष सिंह, विद्या सागर वैश्य,बी एन त्रिपाठी, लखन लाल शाह, शालिनी श्रीवास्तव,अनिल वैश्य, परमेश्वर पटेल, राम गोपाल पाल, सुदामा कुशवाहा, सुरेंद्र साकेत, रामलल्लू कुशवाहा, रामशंकर शाह,गोमती कुशवाहा, शाहिद खान, आशुतोष सिंह,देवपती सिंह वैश्य, उसेद हसन सिद्दीकी,मुकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सौरव सिंह, राणा प्रताप सिंह, मोहित कुशवाहा, अभिजीत द्विवेदी, दीनू सिंह, रवि सिंह,असलम खान सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



