ललितपुर
हनुमान जयंती पर होंगे आठ दिवसीय भव्य कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक पं. बृजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2 अप्रैल को मनाए जाने वाले हनुमान जयंती महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। समिति द्वारा आयोजित 8 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत 1 अप्रैल की रात्रि से श्रृंगार, श्रीसुंदरकांड पाठ एवं जन्मोत्सव के साथ होगी। 2 अप्रैल को सुबह हवन तथा सायं 5 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सदर काटा, पानी की टंकी, रावरपुरा, महावीरपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, आजाद चौक और वीर सावरकर चौक होते हुए तुवन मंदिर पर समापन करेगी। इसके बाद 3 व 4 अप्रैल को संगीतमय अखंड रामायण पाठ, 5 व 6 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7 अप्रैल को विराट कवि सम्मेलन तथा 8 अप्रैल को सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, संचालक रमेश कुमार रावत, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, संगठन मंत्री भारत रिछारिया, संयोजक जगदीश पाठक, के.के. साहू, शिवकुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, शुभम कौशिक, धर्मेंद्र चौबे, कृष्णकांत तिवारी, मोनू झा, अखिलेश साडिल, रितेश सिंघाई, मुन्नालाल त्यागी, महेश नामदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संचालन मंत्री राकेश तामिया ने किया।