फर्जी नियुक्ति दे 20 लाख ठगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिला अस्पताल में कार्यरत एक सहायक रेडियोग्राफर द्वारा भरतपुर के जिला कलक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर 15 युवको को नियुक्ति पत्र देकर करीब 20 लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। ठगी के इस मामले के उजागर होने के बाद भरतपुर के जिला कलक्टर कमर चौधरी ने नियुक्ति के लिए जारी किये गए पत्रों को पूरी तरह से फर्जी बताते जारी किए गए खंडन में कहा है कि उनके कार्यालय से इनका कोई संबंध है। कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी और चिकित्सा विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार शर्मा के नाम से फर्जी आदेश जारी कर बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी के इस मामले को लेकर झुंझुनूं जिला अस्पताल में कार्यरत सहायक रेडियोग्राफर सोनू कुमार मीणा को नामजद कर कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। जारी पत्रों में पीएमओ और सीएमएचओ को रिक्त पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति के निर्देश दिए जाने का उल्लेख किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र कुमार सेन निवासी कुम्हेर 1.5 लाख रुपए, जय सिंह निवासी सुभाष कॉलोनी भरतपुर डेढ लाख, लोकेद्र सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी इकरन भरतपुर 2 लाख, प्रिया पत्नी बिजेंद्र सिंह कामां डीग डेढ़ लाख, यशपाल पुत्र करण सिह भरतपुर डेढ़ लाख, हेमंत सैनी बयाना 2 लाख, हरिओम सैनी भरतपुर डेढ़ लाख,उमेश कुमार पुत्र किशन सिंह पीपल खेड़ा महुआ दौसा1 लाख, नवीन कुमार निवासी खेड़ली गुर्जर ड़ेढ़ लाख, विजय पुत्र नत्थी निवासी बयाना ने आरोपी डेढ़ लाख रुपए ऑनलाइन भुगतान किया है। बाकी का भुगताननकद किया गया हैं



