मेरठ

वी बिज़नेस भारत के उर्जा परिवेश को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की एंटरप्राइज़ शाखा वी बिज़नेस, भारत के उर्जा परिवेश में उल्लेखनीय विकास को गति प्रदान करने के लिए तैयार है। चीफ़ एंटरप्राइज़ बिज़नेस ऑफिसर अरविंद नेवातिया ने बताया कि एंटरप्राइज़ शाखा ने आज अगले तीन सालों में देश भर में 12 मिलियन स्मार्ट मीटर्स को सक्षम बनाने की योजनाओं का ऐलान किया है। इसके साथ वी बिज़नेस ने भारत के स्मार्ट युटिलिटी रूपान्तरण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सशक्त, अनुकूल एवं पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है। ‘‘हम स्मार्ट मीटर एनर्जी सिस्टम में अग्रणी हैं, हमने 2018 में सबसे पहले समार्ट मीटर तैनात किए और आईओटी लैब्स जैसे इनोवेशन्स को भी सबसे पहले लॉन्च किया। आने वाले समय में हमने उर्जा के नुकसान को कम करने, दक्षता बढ़ाने तथा देश भर के उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए 12 मिलियन स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया है।’’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button