
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड के छात्रों के अधिकार और भविष्य की रक्षा की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव के नेतृत्व में गुरुवार को साहिबगंज में डीसी एवं एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।आंदोलन में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा तथा बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।भाजपा नेताओं ने JPSC एवं JSSC सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच,छात्रों के हितों की रक्षा तथा छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई।वही बाबूलाल मरांडी ने कहा की झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है,भाजपा छात्रों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।आगे अनंत ओझा ने कहा की छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं,छात्रों की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज करना समाधान नहीं है।जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा की साहिबगंज की धरती से छात्रों की आवाज बुलंद की गई है,जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।वही कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो,गणेश प्रसाद तिवारी,अमृत कुमार पांडेय,रणधीर सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ता और जुलूस प्रभारी अनंत कुमार सिन्हा एवं संचालन शिवम शर्मा उपस्थित रहे।


