बेतुल

बैतूल क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्नअपने दायित्वों के निर्वहन से ग्रामों को नई दिशा मिलेगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। मप्र जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार त्रैमासिक कार्ययोजना अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता संवर्धन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कासा रिसोर्स सेंटर पाढर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी एवं पाढर क्षेत्र की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र उइके, प्रदीप विश्वास एवं श्रीमती प्रिया चौधरी जिला समन्वयक रहे। कार्यक्रम का समन्वयक ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत द्वारा किया गया। इस मौके पर नरेंद्र उइके  ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं। समिति के सदस्य योजनाओं की जानकारी और अपने दायित्वों को समझ कर कार्य करें तो गांवों के समग्र विकास को नई दिशा मिल सकती है। प्रदीप विश्वास ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से समितियों के सदस्यों की कार्य क्षमता बढ़ती है और वे शासन की योजनाओं को सही तरीके से समाज तक पहुंचाने में सक्षम बनते हैं। श्रीमती प्रिया चौधरी ने कहा कि ग्राम स्तर पर जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों से ग्राम विकास को गति देने की बात कही। संतोष इवने द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। ग्राम विकास की अवधारणा पर श्याम बेलवंशी ने विस्तार से प्रकाश डाला और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की दिशा एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। नवांकुर संस्था देवी सोशल वर्क एवं एजुकेशन सोसाइटी के राकेश तुमडाम ने दस्तावेजीकरण के महत्व और प्रक्रिया को समझाया। जतिन प्रजापति ने बताया कि किसी भी कार्यक्रम या गतिविधि का सही दस्तावेजीकरण संस्थागत कार्यों को प्रभावी और पारदर्शी बनाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण में घोड़ाडोंगरी एवं पाढर क्षेत्र की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सहभागिता निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button