साहेबगंज
हाडवाडीह में झामुमो का जनसंवाद,योजनाओं का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झामुमो प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को गोपलाडीह पंचायत के हाडवाडीह गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।इसमें पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की।प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।मंइयां सम्मान योजना,सर्वजन पेंशन और अबुआ आवास जैसी योजनाओं से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान ने कहा कि झामुमो प्रखंड समिति हर पल जनता के साथ खड़ी है।किसी के बहकावे में न आएं,किसी भी समस्या के लिए संपर्क करें,त्वरित समाधान किया जाएगा।वही मौके पर शमीम अंसारी,गुंजन सिंघानिया पुसा टुडू,देव सोरेन,अब्दुल मजीद सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



