स्कूल स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं ने गांधी एवं शास्त्री जयंती पर किया नमन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर : नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी स्थित रामसरन एवं सुशीला आनंद हाई स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बनाना था। छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी पर आधारित लघु नाटिका एवं झांकियां भी प्रस्तुत की। विद्यालय अध्यक्ष पंडित रविशंकर शर्मा द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि गांधी जी एवं शास्त्री जी दोनों ही अद्वितीय व्यक्तित्व की प्रतिमूर्ति थे, हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधक सुशील चंद्र सक्सेना,अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, प्रधानाचार्य निशांत त्यागी,सोमवती कश्यप,अंशु त्यागी,अनुराधा चौधरी, भावना सक्सेना,चरन सिंह,मजंली दीक्षित,लक्ष्मी रस्तोगी,स्वाति,नीलम सक्सेना,अतुल मथुर,सीमा वर्मा,रवि वर्मा,प्रदीप,कोमल आदि मौजूद रहे।


