राजस्थान
विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टपूकड़ा। टपूकड़ा के जगमलहेडी गांव में स्थित बीवीएम पब्लिक स्कूल में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व प्रातः काल में, विद्यालय की छात्राओं द्वारा विद्यालय के छात्रों को राखी बांधी और बहन भाई के निश्छल प्रेम के इस त्योहार को प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर मनीष यादव ने बताया की रक्षाबंधन त्योहार पर आज छात्राओं द्वारा छात्रों को बांधी गई राखियां स्वयं विद्यालय के बच्चों द्वारा ही तैयार की गई है, साथ ही अन्य पर्व और त्योहार पर भी बच्चों की लगन और मेहनत देखने लायक होती है और बच्चों को क्रियात्मक कार्य का अनुभव भी होता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहे।



