बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर की गई समीक्षा बैठक
लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद मंडल के पदाधिकारी रहे शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक मंडल कार्यालय तुलसी नगर बरेली मैं आयोजित की गई जिसमें बरेली मुरादाबाद लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व सांसद राज्यसभा तथा राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली एवं मुख्य कोऑर्डिनेटर विजय सिंह जाटव मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप राजवीर सिंह राजेश सागर जयपाल सिंह पंकज कुरील रामसनेही गौतम पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक बी आर सागर जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप चारों जिले के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह सहित चारों जिले के भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक अल्पसंख्यक मंडल संयोजक चारों जिले के जिला प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष और मिशनरी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे जिसमें राष्ट्रीय स्तर की तीसरे नंबर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का 15 जनवरी को जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बरेली नेहरू युवा केंद्र बरेली में मनाया जाएगा राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली मुख्य कोऑर्डिनेटर विजय सिंह जाटव मुख्य कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से समीक्षा करते हुए कहा कि बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया है । यह सूचना जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी को निर्देश दिए गए बरेली मंडल में विधानसभा क्षेत्र बार प्रभारी के रूप में बरेली जिले के विधानसभा क्षेत्र आंवला दीनदयाल एडवोकेट बिथरी चैनपुर राजेश सागर पंकज कुरील फरीदपुर बहेड़ी डॉक्टर जयपाल सिंह भोजीपुरा राजवीर सिंह मीरगंज ओमकार कातिब नवाबगंज अयोध्या प्रसाद गंगवार कैंट विधानसभा क्षेत्र के जिला संयोजक बी आर सागर राजेंद्र कश्यप शहर विधानसभा श्याम मूर्ति सिंह बरेली महानगर अध्यक्ष डॉक्टर हसरत अली को जिम्मेदारी दी गई है ! मीटिंग में जिला अध्यक्ष बरेली डॉक्टर जयपाल सिंह जिला अध्यक्ष बदायूं राम प्रकाश त्यागी शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह पीलीभीत मुन्ना लाल कश्यप बरेली मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे !



