बरेली

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित 

ऑनलाइन व्यापार बंद हो, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: प्रदेश अध्यक्ष 

बरेली में जल्द होगा जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बरेली की अति आवश्यक बैठक विद्या वर्ल्ड स्कूल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने की और संचालन जिलाध्यक्ष सुधीश पांडे ने किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल रहे। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा जिलामहामंत्री राजू उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला, महानगर, महिला व युवा कार्यकारिणी की घोषणा हुई। लव शर्मा जिला महामंत्री, पंकज कपूर कोषाध्यक्ष, सतपाल गंगवार महानगर महामंत्री, रेनू शर्मा महिला जिलाध्यक्ष व राकेश गुप्ता युवा महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। ऑनलाइन व्यापार बंद हो और व्यापारी कल्याण आयोग में संगठन के पदाधिकारी शामिल हों। प्रदेश महामंत्री ने शीघ्र शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button